ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने कहा है कि उनका देश ईरान विरोधी अमेरिकी दबावों के आगे कभी नहीं झुकेगा। मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रेस टीवी के हवाले से बताया कि जरीफ ने कतर की राजधानी दोहा में कहा, ‘हम अमेरिकी दबावों से निपटने का रास्ता ढूंढ़ लेंगे। हमने 40 साल ऐसा किया है और अब भी ऐसा करेंगे।’
दोहा में एशिया सहयोग वार्ता की 16वीं मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने वाले जरीफ ने मौजूदा खतरे के बारे में चेतावनी दी कि जोकि एकतरफा तौर पर अमेरिका की ओर से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले साल मई में ईरानी अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समझौते से हट गए थे और ईरान पर प्रतिबंध लगा दिए थे।


Download Android App
Download iOS App


