ईरान और इजरायल के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। पहले तो दोनों देशों में जुबानी जंग जारी था लेकिन अब ईरान ने इजरायल पर ड्रोन अटैक कर दिया है। इस बीच जॉर्डन और लेबनान ने अपने हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा कर दी है।
IDF प्रवक्ता डेनियल हागारी ने कहा कि ईरान ने अपनी धरती से इज़राइल की ओर सीधा हमला शुरू कर दिया है। हम ईरान द्वारा भेजे गए ईरानी ड्रोनों पर करीब से नजर रख रहे हैं। यह एक गंभीर और खतरनाक हालात हैं। ईरान के इस बड़े पैमाने के हमले से पहले हमारी रक्षात्मक और आक्रामक क्षमताएं हाईअलर्ट पर हैं। हमारे साझेदारों के साथ इज़रायली डिफेंस फोर्स इज़रायल के लोगों की रक्षा के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। यह एक मिशन है जिसे पूरा करने के लिए हम हम प्रतिबद्ध और तैयार हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव के किरया में वॉर कैबिनेट की बैठक की है। ईरानी अटैक के बाद इज़राइल ने अपना एय़रस्पेस सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के लिए बंद कर दिया है।
इस हमले के बाद ईरानी लीडर खामेनेई ने अपने ट्वीटर हैंडल एक्स से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमे खेमेनई ने कहा कि दुष्ट दुष्ट शासन को दंडित किया जाएगा।
वहीं, इस हमले को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि मैं इजरायल के खिलाफ ईरानी शासन के लापरवाह हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। ईरान ने एक बार फिर दिखाया है कि वह अराजकता दिखाने पर आमादा है। ब्रिटेन इज़रायल और जॉर्डन और इराक सहित हमारे सभी भागीदारों की सुरक्षा के लिए खड़ा रहेगा। हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर स्थिति को स्थिर करने और इसे आगे बढ़ने से रोकने के लिए तत्काल काम कर रहे हैं,तत्काल काम कर रहे हैं, कोई भी अधिक रक्तपात नहीं देखना चाहता।


Download Android App
Download iOS App







