इराक की राजधानी बगदाद के ग्रीन जोन में स्थित अमेरिकी दूतावास और प्रमुख सरकारी कार्यालयों पर दो मोर्टार दागे गए। अधिकारी ने बताया कि रविवार की शाम को हुई इस घटना में ग्रीन जोन में स्थित अमेरिकी दूतावास और इराक के सरकारी कार्यालय पर दो मोर्टार दागे गये।
सूत्रो के अनुसार, एक मोटार्र अमेरिकी दूतावास के पास टाइग्रिस नदी के तट पर गिरा। बता दें कि शनिवार की शिया हिजबुल्ला विद्रोही नेता अबु अली अल असकरी ने इराकी सुरक्षाबलों को अमेरिकी ठिकानों से हटने की चेतावनी दी थी। इसके बाद ही यह घटना घटी।
इस हमले से दो दिन पहले अमेरिकी के बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कुद्स बल के कमांडर मेजर जनरल कासिम सुलेमानी के अलावा ईरान समर्थित संगठन शिया पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स के उप प्रमुख अबु महदी अल-मुहांदिस समेत कई लोग मारे गये थे।


Download Android App
Download iOS App



