इजराइली लड़ाकू विमानों ने गाजा पर एक बार फिर से बमबारी की है इजरायली विमानों ने गाजा पट्टी में इस्लामिक हमास की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड की सैन्य चौकियों पर हमला किया। इजरायली मीडिया ने बताया कि गुरुवार को हवाई हमले गाजा से दक्षिणी इजरायल में लगातार तीसरे दिन दर्जनों आग लगाने वाले गुब्बारों के जवाब में थे।
फिलिस्तीनी सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हवाई हमले के बाद उत्तरी और दक्षिणी गाजा पट्टी में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई। सूत्रों ने कहा कि सैन्य चौकियों को गंभीर नुकसान हुआ है, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इजरायली मीडिया रिपोटरें में कहा गया है कि गाजा से आग लगाने वाले गुब्बारों ने सीमाओं के करीब कम से कम आठ घरों में आग लगा दी।
पूर्वी यरुशलम में इजरायल के दक्षिणपंथियों द्वारा फ्लैग मार्च आयोजित करने के विरोध में, मंगलवार से इजरायल में आग लगाने वाले गुब्बारे लॉन्च किए जा रहे हैं। इजरायली सेना ने बुधवार को कहा कि उसने युद्धविराम के बाद से गाजा पट्टी में पहला हवाई हमला किया था, जो 21 मई को घिरे हुए एन्क्लेव में 11 दिनों के संघर्ष के बाद हुआ।
हमले में इजरायल के युद्धक विमानों ने दक्षिणी गाजा पट्टी में खान यूनिस शहर में हमास से संबंधित सैन्य परिसरों पर हमला किया।
सेना ने हमास पर गाजा पट्टी में होने वाली सभी घटनाओं के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि समूह अपने कार्यों के लिए परिणाम भुगतेगा। इजरायल के झंडे लहराते हुए सैकड़ों इजरायली राष्ट्रवादियों ने मंगलवार को पूर्वी यरुशलम में मार्च किया।


Download Android App
Download iOS App



