इजराइल : चीनी राजदूत दू वेई का घर में मिला शव

Summary :

गौरतलब हो कि दू वेई को कोरोना वायरस महामारी के बीच फरवरी में राजदूत नियुक्त किया गया था। उससे पहले वह यूक्रेन में चीन के राजदूत थे।

इजराइल में चीनी राजदूत दू वेई का रविवार को उनके घर तेल अवीव में उनका शव मिला है। इजराइल के विदेश मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी मिली है। हालांकि विदेश मंत्रालय की ओर से मौत का कोई कारण नहीं बताया गया है और पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। 
गौरतलब हो कि दू वेई को कोरोना वायरस महामारी के बीच फरवरी में राजदूत नियुक्त किया गया था। उससे पहले वह यूक्रेन में चीन के राजदूत थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक पुत्र है। दोनों अभी इजरायल में नहीं हैं। इजराइल और चीन के बीच संबंध अच्छे हैं।

Desk Team