7 अक्टूबर से गाजा में जारी इजरायल हमास जंग के बीच हजारों जिंदगियां तबाह हो गई। कई देशों ने इजरायल का समर्थन तो कई देशों ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है।
इजरायल द्वारा युद्धविराम से इनकार करने और गाजा को मानवीय सहायता रोकने के बाद तुर्की के विदेश मंत्रालय ने परामर्श के लिए इजरायल से अपने राजदूत को वापस बुलाने का फैसला किया है। बता दें इजराइल पहले ही तुर्की से अपने राजदूत को वापस बुला चुका है।
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कहा, इज़राइल में तुर्की के राजदूत साकिर ओज़कान टोरुनलर को वापस बुला लिया गया।
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि वह हमास के खिलाफ कार्रवाई के कारण प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से संपर्क तोड़ रहे हैं।
एर्दोगन ने 7 अक्टूबर के हमास हमले का बचाव करते हुए कहा है कि हमास एक मुक्ति समूह है।
उस हमले के बाद से इज़राइल ने तुर्की और अन्य क्षेत्रीय देशों से सभी राजनयिकों को वापस बुला लिया है।


Download Android App
Download iOS App


