इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहे खूनी संघर्ष में लगातार पडोसी देश भी लपटे में आ रहे है। जिन्हे सीमावर्ती देश भी कहा जाता है। लड़ाई के बढते तनाव की वजह से सीमा पार लड़ाई के बीच लेबनानी सीमा के पास 14 और समुदायों को खाली कराने की योजना की घोषणा की।
किर्यत शमोना के निवासियों को खाली करने के लिए कहा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, समुदायों में मुख्य रूप से सहकारी फार्म और किबुत्ज़िम (गांव) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय नगर पालिकाओं को सूचित कर दिया गया है और निकासी के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार को, रक्षा मंत्रालय ने लेबनानी सीमा के करीब लगभग 22,000 लोगों की आबादी वाले उत्तरी इजरायली शहर किर्यत शमोना के निवासियों को खाली करने के लिए कहा।
सैन्य चौकियों पर हमास के हमले
7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में कस्बों और सैन्य चौकियों पर हमास के हमलों के बाद इजरायल द्वारा गाजा पट्टी पर जवाबी हमले शुरू करने के बाद से लेबनान के साथ उत्तरी सीमा पर लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूहों के साथ इजरायल की लड़ाई तेज हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



