Israel Hamas war: हूती विद्रोही ने इजरायल पर किया हमला

Summary :

Israel Hamas war: इजरायल ने कई देशों पर हवाई हमले किए है। इसी बीच यमन के हूती विद्रोही संगठन ने इजरायल पर ताबड़तोड़ ड्रोन हमले का दावा किया है। इस दावे में कहा गया है कि सैन्य और महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाते हुए पांच ड्रोन हमले किए। वहीं ड्रोन हमले के बाद इजरायल ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। Israel Hamas war: कहां बनाया निशाना? हूती विद्रोही संगठन के प्रवक्ता याह्या सारी के अनुसार बेन गुरियन एयरपोर्ट, तेल अवीव में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। साथ ही इलात बंदरगाह, रेमन एयरपोर्ट और अशदोद क्षेत्र में एक…

Israel Hamas war: इजरायल ने कई देशों पर हवाई हमले किए है। इसी बीच यमन के हूती विद्रोही संगठन ने इजरायल पर ताबड़तोड़ ड्रोन हमले का दावा किया है। इस दावे में कहा गया है कि सैन्य और महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाते हुए पांच ड्रोन हमले किए। वहीं ड्रोन हमले के बाद इजरायल ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Israel Hamas war: कहां बनाया निशाना?

हूती विद्रोही संगठन के प्रवक्ता याह्या सारी के अनुसार बेन गुरियन एयरपोर्ट, तेल अवीव में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। साथ ही इलात बंदरगाह, रेमन एयरपोर्ट और अशदोद क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण ठिकाना शामिल हैं। वहीं हूती संगठन ने इसे सफल ऑपरेशन बताया है और चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक गाजा पर हमला बंद नहीं होता और फिलिस्तीनियों पर लगाए गए प्रतिबंध हटाए नहीं जाते तब तक इजरायल के खिलाफ हमले जारी रहेंगे।

इजरायल ने किया हमला

इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने हूती विद्रोही ठिकानों को निशाना बनाने के बाद बताया कि बंद्रगाह सुविधाओं के बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण, तेल के कंटेनर, समुद्र की गतिविधियों में उपयोग होने वाले जहाज के निशाना बनाया गया था। इस हमलों से शहर कांप उठा था और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था।

ALSO READ: Israel Gaza war: गाजा में युद्ध रोके इजरायल, कई बड़े देशों ने की अपील

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।