इजरायल के कंटेनर शिप को ईरान ने किया जब्त, शिप सवार 25 क्रू मेंबर में 17 भारतीय नागरिक शामिल

Summary :

इजराइल और ईरान दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। ईरान ने शनिवार को इजरायल के एक कंटेनर शिप को होर्मुज स्ट्रेट से जब्त कर लिया था। इस शिप पर 25 क्रू मेंबर सवार थे, जिसमें बताया जा रहा कि 17 मेंबर भारतीय नागरिक हैं। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा और वापसी के लिए डिप्लोमेटिक चैनल के जरिए ईरान से बातचीत में जुटा है। हाइलाइट्स- इजरायल से जुड़े जहाज पर मौजूद 25 क्रू मेंबर में 17 भारतीय नागरिक शामिल ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर कब्जा इजराइल और ईरान के बीच बढ़ता जा रहा…

इजराइल और ईरान दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। ईरान ने शनिवार को इजरायल के एक कंटेनर शिप को होर्मुज स्ट्रेट से जब्त कर लिया था। इस शिप पर 25 क्रू मेंबर सवार थे, जिसमें बताया जा रहा कि 17 मेंबर भारतीय नागरिक हैं। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा और वापसी के लिए डिप्लोमेटिक चैनल के जरिए ईरान से बातचीत में जुटा है।

हाइलाइट्स-

  • इजरायल से जुड़े जहाज पर मौजूद 25 क्रू मेंबर में 17 भारतीय नागरिक शामिल
  • ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर कब्जा
  • इजराइल और ईरान के बीच बढ़ता जा रहा विवाद

जानकरी के मुताबिक ईरान ने होर्मुज की खाड़ी में इजरायल से जुड़े एक जहाज पर कब्जा कर लिया है। इस जहाज का नाम एमएससी एरीज था जो यूएई से भारत के मुंबई तट पर आ रहा था। शिप पर सवार 25 क्रू मेंबर में 17 भारतीय नागरिक हैं। दरसल जब जहाज पर होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था, उसी समय ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने जहाज पर कब्जा कर लिया। जहाज पर मौजूद भारतीयों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने जहाज के ईरान के कब्जे में होने की पुष्टि की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इजरायल के साथ रिश्तों में तनाव के बीच खामेनेई की कुख्यात आर्मी ने इजरायल के कंटेनर शिप पर कब्जा किया है। लंदन की कंपनी जोडियाक मेरिटाइम के इस जहाज पर पुर्तगाल का झंडा लगा हुआ था। जोडियाक ग्रुप इजरायली अरबपति इयार ओफेर का है।

 

Desk News