इजरायल ने ईरानी ड्रोन को मार गिराया

Summary :

NULL

यरुशल : इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने सीरिया से उड़न भरने वाले एक ईरानी ड्रोन विमान को आज मार गिराया और जवाबी कार्रवाई करते हुए सीरिया स्थित ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया। सेना ने एक बयान जारी करके कहा कि इजरायली युद्धक हेलिकॉप्टर ने अपनी सीमा में घुसे ईरानी ड्रोन विमान को मार गिराया है। उसने बताया कि वायु रक्षा प्रणाली ने इजरायल की हवाई सीमा में घुसे ईरानी ड्रोन की पहचान की और उस पर तब तक नजर रखी जब तक कि उसे मार गिराया नहीं गया। सेना ने बताया कि ईरानी ड्रोन के जवाब में इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने सीरिया स्थित ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया। उसने हालांकि हमलों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

 

 

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team