समर्थन देने वाले 25 देशों को इजराइल ने अदा किया शुक्रिया, लेकिन नहीं लिया भारत का नाम

Summary :

पिछले कुछ दिनों से इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष जारी है। इस जंग में अब तक करीब 126 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें 31 बच्चे भी शामिल हैं। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार सुबह एक ट्वीट किया है।

पिछले कुछ दिनों से इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष जारी है। इस जंग में अब तक करीब 126 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें 31 बच्चे भी शामिल हैं। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार सुबह एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने मौजूदा समय में इजरायल का समर्थन करने के लिए 25 देशों को शुक्रिया किया है।

लेकिन इसमें भारत का जिक्र नहीं किया गया है। नेतन्याहू ने ट्वीट कर लिखा है। इजरायल के साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए और आतंकवादी हमलों के खिलाफ आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करने के लिए धन्यवाद। लेकिन उनके इस ट्वीट में भारत का नाम शामिल नहीं होने पर लोगों ने अपनी प्रतिकिया देनी शुरू कर दी और पूछना शुरू कर दिया कि आखिर भारतीय झंडा कहां है।
भारत सिंह नाम के एक ट्विटर हैंडल ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि सर कृपया भारत के झंडे को भी इसमें शामिल करें। भारत के लोग हमेशा से इजरायल का ही समर्थन करते हैं। वहीं दीपिका नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि भारत ने आधिकारिक तौर पर अपना समर्थन नहीं दिया है लेकिन यहां के लोग इजरायल के साथ खड़े हैं।
ऐसे की कई सारे ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा भारत भी आपका समर्थन करता है। बात दें भारतीय जनता पार्टी  के कई नेताओं ने ताजा मामले में इजरायल के प्रति अपना समर्थन जताया है। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने #IStandWithIsrael के समर्थन में ट्वीट किए हैं। लेकिन भारत में फलस्तीन के समर्थन में भी खूब ट्वीट किए जा रहे हैं।
हालांकि एक देश के तौर पर भारत की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। केवल संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने इस बारे में भारत का पक्ष रखा था।

Desk Team