यरूशलम: इस्राइली सेना ने कहा है कि उसने ताजा रॉकेट हमलों के जवाब में गाजा पट्टी पर हमास के ठिकानों पर कई हवाई हमले किए हैं। सेना ने बताया कि हमलों में हमास के वे प्रतिष्ठान निशाना बनाये गये जहां प्रशिक्षण दिया जाता था और हथियारों का भंडारण किया जाता था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह यरूशलम को इस्राइल की राजधानी के तौर पर मान्यता दे दी जिसके बाद गाजा के उग्रवादियों ने इस्राइल पर हर दिन रॉकेट दागे। इस्राइली सैनिकों के साथ सीमा पर संघर्ष में गाजा के दो नागरिक मारे गए और दो अन्य नागिरकों की जान हवाई हमलों में गई। गाजा की ओर से हो रहे सभी हमलों के लिए इस्राइल ने गाजा पर नियंत्रण रखने वाले उग्रवादी गुट हमास को जिम्मेदार बताया है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



