असम में पहली बार होगा वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन

Summary :

NULL

असम फरवरी में अपने पहले वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। सम्मलेन के माध्यम से वह विदेशी तथा घरेलू निवेशकों को अपने विनिर्माण अवसरों और भूरणनीतिक लाभों से अवगत कराएगा। तीन और चार फरवरी को आयोजित एडवांटेज असम-वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन-2018 का उद्घाटन नरेंद्र मोदी करेंगे। उद्योगपति रतन टाटा और मुकेश अंबानी भी इसमें शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, यह आयोजन तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं (जैसे-आसियान और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों) के लिए असम की निर्यात उन्मुख विनिर्माण और सेवाओं के लिए अवसरों को उजागर करेगा। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य बाजार में असम के भूरणनीतिक लाभों को दर्शाना, विभिन्न क्षेत्रों की मूल क्षमताओं और राज्य सरकार की नीतिगत पहलों के बारे में बताना है। सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का ध्यान पूर्वोत्तर विकास पर है और उनकी ओर से क्षेत्र के लिए उठाए गए कदम ही शिखर सम्मेलन की सफलता का आधार होंगे।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team