पश्चिम बंगाल सरकार ने पर्यटकों के लिए विशेष ट्राम ट्रेन संचालित किये जाने का निर्णय लिया है। विशेष ट्राम ट्रेन का संचालन राज्य के परिवहन और पर्यटन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। ट्राम ट्रेनें एस्पलेनेड (धर्मतला) और खिदिरपुर के बीच चलायी जायेंगी तथा सभी प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों विक्टोरिया मेमोरियल, रेस कोर्स और शहीद मीनार पर रुकेंगे। 1873 में ब्रिटिश हुकूमत के दौरान यहां शुरू की गयी ट्राम ट्रेनें लोगों, विशेषकर विदेशी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है और कोलकाता की विरासत में शुमार है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



