7 अक्टूबर से जारी इजरायल हमास जंग में आईडीएफ (Israel Defense Forces) ने एक बड़ी सफलता मिलने की बात कही है। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) और इजरायल सुरक्षा एजेंसी (आईएसए) ने हवाई हमले में हमास की सबरा तेल अल-हवा बटालियन के कमांडर मुस्तफा दलुल को मारने का दावा किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दलुल के सटीक स्थान की जानकारी मिलने के बाद इजरायली लड़ाकू विमानों ने मार गिराया। मुस्तफा दलुल हमास का एक ताकतवर नेता था। 27 अक्टूबर को इजरायली बलों के जमीनी आक्रमण शुरू होने के बाद से दलुल गाजा में आईडीएफ के खिलाफ हमास की लड़ाई का नेतृत्व कर रहा था।
आईडीएफ(Israel Defense Forces) ने कहा कि उसने छापेमारी के दौरान उत्तरी गाजा के बेत हानुन से कई हथियार भी बरामद किए हैं।
आईडीएफ ने कहा कि छापेमारी के दौरान एक एके47, खुफिया सामग्री, आरपीजी, मैगजीन, ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।


Download Android App
Download iOS App


