दक्षिणी लेबनान के हेब्बारिये गांव पर रविवार को हुए इजरायली हवाई हमले में इस्लामिक समूह की सैन्य शाखा अल-फज, सेना के तीन सदस्य मारे गए जबकि एक सदस्य घायल हो गया। यह जानकारी लेबनान के सैन्य सूत्रों ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को दी। सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि इजरायली युद्धक विमानों ने एक वाहन पर चार मिसाइलें दागीं, जिसके कारण वाहन में मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई और चौथा घायल हो गया।
Highlights
- लेबनान के गांव में हुआ इजरायली हमला
- शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया
- इजरायली सेना के खिलाफ कई सैन्य अभियान
शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया
सूत्रों के अनुसार, नागरिक सुरक्षा इकाइयों और रेड क्रॉस के सदस्यों ने शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सुन्नी सशस्त्र समूह अल-फज, सेना ने हाल ही में दक्षिणी लेबनान से इजरायली सेना के खिलाफ कई सैन्य अभियान चलाया है।


Download Android App
Download iOS App



