पश्चिम एशिया से गुजर रहे इजरायल के स्वामित्व वाले एक मालवाहक जहाज में शुक्रवार को एक विस्फोट हुआ। इस विस्फोट से अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच जहाज की सुरक्षा को लेकर चिंताओं को बढ़ा दिया है।
ब्रिटिश नौसेना द्वारा संचालित ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ के अनुसार, चालक दल और पोत सुरक्षित हैं। विस्फोट की वजह से जहाज को निकटतम बंदरगाह पर ले जाना पड़ा।
समुद्री खुफिया कंपनी ‘ड्रियाड ग्लोबल’ ने पोत की पहचान ‘एमवी हेलिओस रे’ नामक मालवाहक जहाज के रूप में की।


Download Android App
Download iOS App



