इवांका ट्रंप कैपिटल हिंसा की जांच कर रही समिति के समक्ष पेश होंगी

Summary :

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप कैपिटल हिल में पिछले साल छह जनवरी को हुई हिंसा की जांच कर रही समिति के समक्ष मंगलवार को पेश होंगी।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप कैपिटल हिल में पिछले साल छह जनवरी को हुई हिंसा की जांच कर रही समिति के समक्ष मंगलवार को पेश होंगी। स्थिति से अवगत लोगों ने यह बात कही। इवांका के वर्चुअल रूप से गवाही देने की उम्मीद है। 
2020 में मतगणना रोकने के लिए कि गयी थी हिंसा
मामला पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों द्वारा 2020 के चुनाव के प्रमाणीकरण को रोकने और मतगणना में बाधा उत्पन्न करने के उद्देश्य से कैपिटल हिल में की गई हिंसा से जुड़ा है। इवांका ट्रंप उस दिन अपने पिता के साथ थीं और समिति ने उस दौरान व्हाइट हाउस में ट्रंप के कार्यों पर केंद्रित किया है तथा उस दिन उनके समर्थक कैपिटल हिल में उत्पात मचा रहे थे। स्थिति से अवगत लोगों ने कहा कि समिति का सहयोग करने का इवांका का निर्णय महत्वपूर्ण है।
  

Desk Team