हरिद्वार में प्रेमनगर आश्रम के पास मंगलवार को दो किशोर गंगा नदी में बह गए जिनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है । राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के सूत्रों ने यहां बताया कि 16 वर्षीय नैतिक और 13 वर्षीय हर्ष हरिद्वार में अपने घर से साइकिल पर गंगा नदी में नहाने के लिए निकले थे ।
एनडीआरएफ दो युवकों की तलाश में जुटी
सूत्रों के अनुसार सखी घाट पर रेलिंग को पार कर वे नदी में नहाने उतरे लेकिन अचानक तेज बहाव हो जाने के कारण वे उसमें बह गए। सूत्रों का कहना है कि सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उसने तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया । उनके अनुसार टीम ने प्रेम नगर आश्रम से जटवाला पुल तक गंगा में गहन तलाश करने के अलावा गोताखोरों की मदद से गहराई में भी जाकर देखा लेकिन अभी तक दोनों किशोरों का कोई सुराग नही मिल पाया है ।


Download Android App
Download iOS App



