जयशंकर ने रवांडा में श्रीलंका के विदेश मंत्री से मुलाकात की

Summary :

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को यहां अपने श्रीलंकाई समकक्ष प्रोफेसर जी.एल. पेइरिस से मुलाकात की और आर्थिक संकट से जूझ रहे द्वीपीय देश के लिए भारत के सहयोग पर चर्चा की।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को यहां अपने श्रीलंकाई समकक्ष प्रोफेसर जी.एल. पेइरिस से मुलाकात की और आर्थिक संकट से जूझ रहे द्वीपीय देश के लिए भारत के सहयोग पर चर्चा की।
इससे पहले विदेश सचिव विनय क्वात्रा के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबो में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे सहित श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। इसके कुछ घंटे बाद जयशंकर की पेइरिस के साथ बैठक हुई।
जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन के इतर श्रीलंका के विदेश मंत्री जी. एल. पेइरिस के साथ बैठक की। राष्ट्रमंडल संबंधी मुद्दों के साथ-साथ मौजूदा समय में श्रीलंका के लिए भारत के समर्थन के बारे में चर्चा की।’

Shera Rajput