भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कोलंबों में आयोजित बिम्सटेक की बैठक से इतर नेपाल के विदेश मंत्री नारायण खड्का के साथ मुलाकात की और दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर बातचीत करने के अलावा रामायण सर्किट को आगे बढ़ने पर भी चर्चा की।
श्री जयशंकर ने ट्वीट किया,‘‘खड्का के साथ मिलकर अच्छा लगा। कनेक्टिविटी, ऊर्जा, उर्वरक, स्वास्थ्य और बिजली में सहयोग पर चर्चा की और रामायण सर्किट बनाने की परियोजना को तेजी से आगे बढ़ने पर भी सहमति जताई गई है।
बिम्सटेक बैठक के दौरान नेपाल के विदेश मंत्री नारायण खड़का से मुलाकात करके अच्छा लगा।
कनेक्टिविटी, ऊर्जा, उर्वरक, स्वास्थ्य और बिजली में आपसी सहयोग पर चर्चा की।
रामायण सर्किट की प्रगति पर ध्यान देने पर सहमति बनी। https://t.co/wKPHZVZ3G1
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) March 29, 2022
उल्लेखनीय है कि श्री जयशंकर बंगाल इनिसियेटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन (बिम्सटेक) में हिस्सा लेने के लिए कोलंबो गए हुए हैं। यह बैठक नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की।3 अप्रैल की भारत यात्रा से पहले हुई। इस दौरान वह वाराणसी भी जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



