जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का कथित उल्लंघन करने को लेकर रूस की निंदा की और कहा कि उनका देश अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ प्रतिबंधों सहित संभावित ‘‘गंभीर कार्रवाई’’ पर चर्चा करेगा।
जापान इन घटनाओं को देख रहा है
किशिदा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा पूर्वी यूक्रेन के दो अलगाववादी क्षेत्रों की आजादी को मान्यता देने के आदेश पर हस्ताक्षर किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। पुतिन के मुताबिक, उनके सैनिक इन इलाकों में ‘‘शांति स्थापित करेंगे।’’ इसके साथ ही यूक्रेन पर रूसी हमले की आशंका बढ़ गई है। किशिदा ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा,‘‘यह कार्रवाई अस्वीकार्य है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘जापान गंभीर चिंता पैदा करने वाली इन घटनाओं को देख रहा है।
एकजुट तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय का नेतृत्व
जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने मंगलवार को एक अलग बयान में कहा कि सात देशों (जी-7) का समूह लोकतांत्रिक मूल्यों को साझा करता है और कानून के राज को लेकर एकजुट है तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय का नेतृत्व करता है। हालांकि, जापान द्वारा अपने स्तर से रूस पर प्रतिबंध लगाने के सवाल को वह टाल गए।


Download Android App
Download iOS App



