जो बाइडन ने अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी के फैसले का किया बचाव, तालिबान को दी चेतावनी

Summary :

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी के फैसले का बचाव करते हुए सोमवार को कहा कि वह पूरी तरह इस फैसले के साथ हैं और युद्ध ग्रस्त देश में सरकार अनुमानित समय से पहले ही गिर गई।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी के फैसले का बचाव करते हुए सोमवार को कहा कि वह पूरी तरह इस फैसले के साथ हैं और युद्ध ग्रस्त देश में सरकार अनुमानित समय से पहले ही गिर गई।उन्होंने तालिबान को भी चेतावनी दी कि यदि उसने अमेरिकी कर्मियों पर हमला किया या अफगानिस्तान में उनके अभियानों को बाधित किया तो अमेरिका उसके खिलाफ त्वरित और उग्र कार्रवाई करेगा।
अफगानिस्तान में अस्थिरता की स्थिति पर बाइडन ने कहा कि उनके सामने अमेरिकी सेना को वापस निकालने या‘‘तीसरे दशक’’ के युद्ध के लिए हजारों और अमेरिकी सैनिकों को वहां भेजने का विकल्प था।उन्होंने कहा कि वह अतीत में की गयी गलतियों को नहीं दोहराएंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी तब आयी है, जब अमेरिकी सेना की वापसी के बाद काबुल हवाईअड्डे पर अफरा-तफरी मच गयी और तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद हजारों लोगों ने देश छोड़ने की कोशिश की।

Desk Team