ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि उनका देश चाहता है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 की उत्पत्ति के बारे में और जांच की जाए। दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड में सात राष्ट्रों के समूह जी7 के शिखर सम्मेलन के समापन पर उन्होंने कहा कि हालांकि ऐसा नहीं लगता है कि यह रोग किसी प्रयोगशाला से उत्पन्न हुआ है फिर भी दुनिया को ‘‘खुली सोच रखना चाहिए’’। कोरोना वायरस के चीन की किसी प्रयोगशाला से दुर्घटनावश लीक होने की अवधारणा की अमेरिका द्वारा नए सिरे से जांच की जा रही है और इस जांच के आदेश अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दिए हैं।
हालांकि पहले इस अवधारणा को जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों ने खारिज कर दिया था। जी7 के नेताओं ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति के बारे में ‘‘समयबद्ध, पारदर्शी, विशेषज्ञों के नेतृत्व वाली विज्ञान आधारित जांच’’ की मांग की है। हालांकि कई वैज्ञानिकों का अब भी यही मानना है कि यह वायरस पशुओं से इंसानों में पहुंचा है।


Download Android App
Download iOS App



