अफगानिस्तान में हर बदलते दिन के साथ तालिबान का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है। पिछले एक हफ्ते में तालिबान ने बहुततेज़ी से अफगानिस्तान के कई शहरों पर कब्जा जमा लिया है और अब वह राजधानी काबुल के बहुत करीब है।
अफगानिस्तान के दक्षिणी उरुजगान प्रांत के दो सांसदों का कहना है कि स्थानीय अधिकारियों ने प्रांतीय राजधानी को तेजी से आगे बढ़ रहे तालिबान के हवाले कर दिया है। बिस्मिल्लाह जान मोहम्मद और कुदरतुल्ला रहीमी ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण की पुष्टि की।
मोहम्मद का कहना है कि गर्वनर काबुल जाने के लिए हवाई अड्डे की ओर निकल गये है। तालिबान ने 12 से अधिक प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर लिया है अब यहां से काबुल सिर्फ 90 किमी दूर ही है और अमेरिका द्वारा अपने शेष सुरक्षा बलों को वापस बुलाने के कुछ ही हफ्ते पहले देश के दो-तिहाई से अधिक भाग पर उसका कब्जा हो चुका है।


Download Android App
Download iOS App



