भारतीय मूल की सीनेटर और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा है कि वह सोमवार से अपना प्रचार अभियान फिर शुरू करेंगी। हैरिस के लिए काम करने वाले दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद इस हफ्ते की शुरुआत में उन्होंने ‘‘पूरी सतर्कता बरतते’’ हुए अभियान को स्थगित कर दिया था। हालांकि हैरिस संक्रमित नहीं हैं।
शुक्रवार को चंदा एकत्रित करने के लिए आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में 55 वर्षीय हैरिस ने अपनी सेहत और प्रचार अभियान के बारे में जानकारी दी। हैरिस ने कहा, ‘‘मैंने अंतिम बार उनसे (संक्रमित कर्मियों से) सात दिन पहले मुलाकात की थी, तब से मेरी कई जांच हुई जिनमें मुझमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।’’ हैरिस ने कहा कि उन्होंने इस सप्ताहांत के लिए अपनी यात्रा तथा दौरे रद्द कर दिए लेकिन सोमवार से वह लौटेंगी।’’


Download Android App
Download iOS App



