संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस केरल में आई विनाशकारी बाढ़ और कैलिफोर्निया में लगी जंगल की आग का हवाला देकर बड़े जलवायु संकट को रोकने के लिए कदम उठाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जलवायु में परिवर्तन ‘हमारे प्रयासों से भी तेज गति से घटित हो रहा है’।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि पिछले साल हजारों लोगों की मौत हुई और 320 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। जलवायु संबंधित आपदाएं इसकी जिम्मेदार रही।
नासा ने जारी की केरल में तबाही की तस्वीरें , देखिए ! बाढ़ में किस तरह बर्बाद हुआ ये राज्य
बुधवार को यहां ‘‘2018 , नई जलवायु अर्थव्यवस्था रिपोर्ट’’ पेश करते हुये गुटेरेस ने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन हमारे प्रयासों से भी तेज रफ्तार से घटित हो रहा है। इसके प्रभाव विनाशकारी रहे हैं और सबसे गरीब लोग तूफान, बाढ़, सूखा, जंगल की आग और समुद्र के बढ़ते जलस्तर से सबसे पहले और सबसे बुरी तरह प्रभावित हुये हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस साल, हमने भारत के केरल में विनाशकारी बाढ़, कैलिफोर्निया और कनाडा में जंगल की आग देखी जो उत्तरी गोलार्द्ध के मौसम के स्वरूप को प्रभावित कर रही है। पिछले 19 सालों में से 18 साल का रिकार्ड सबसे गर्म साल का रहा और वातावरण में ग्रीन हाउस गैसों की सघनता लगातार बढ़ती जा रही है।’’
गौरतलब है कि दक्षिण भारतीय राज्य केरल को इस साल 100 साल के इतिहास में सबसे भयानक बाढ़ का सामना करना पड़ा। करीब 80 बांधों में पानी का प्रवाह बेहद बढ़ गया और 370 से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी।
केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा था कि बाढ़ से प्रभावित 12 लाख लोग राज्य के 3,314 राहत शिविरों रह रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



