वाशिंगटन : अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज संकेत दिये कि उत्तर कोरियाई नेता किम जांग उन के साथ उनकी शिखर वार्ता अब भी 12 जून को हो सकती है। ट्रंप ने कल इस वार्ता को रद्द कर दिया था। ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन उत्तर कोरियाई अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत कर रहा है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा , ‘‘ हम देखते हैं कि क्या होता है। हम अब उनसे बात कर रहे हैं। ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ उनकी इसकी (बातचीत) बहुत इच्छा है। हम भी इसे करना चाहते हैं। हम देखेंगे कि क्या होता है। ’’ ट्रंप सिंगापुर में 12 जून को रद्द हो चुकी बातचीत को लेकर आशावादी नजर आए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा , ‘‘ यह 12 जून को भी हो सकती है। ’’ राष्ट्रपति ने कहा , ‘‘ हम देखेंगे कि क्या होता है। ’’
इससे एक दिन पहले , ट्रंप ने किम को लिखे पत्र में सिंगापुर में 12 जून को प्रस्तावित बातचीत को रद्द करने की घोषणा की थी। उन्होंने प्योंगयांग के ‘‘ अत्यंत गुस्से ’’ को अपने फैसले का कारण बताया। उधर , उत्तर कोरिया ने एक बयान में शिखर वार्ता रद्द होने पर अफसोस जताया था और कहा था कि वह किसी भी समय वार्ता के लिए इच्छुक है। ट्रंप ने इसे बहुत अच्छी खबर बताया था।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



