दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस महामारी से बचाव हेतु दुनिया का हर देश हर संभव प्रयास कर रहा है। पूरी दुनिया इस महामारी से बचाव करने के लिए अलग अलग तरीके अपना रहा है। ताजा मामला ऑस्ट्रेलिया का है जहां इस वैश्विक महामारी से बचने के उपाय में करीब लाख लोगों ने ‘कोविडसेफ’ ऐप डाउनलोड किया है। यह मोबाइल फोन ऐप स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने में मदद करता है।
गौरतलब हो कि ठीक इसी प्रकार के मोबाइल फोन ऐप की तरह भारत में भी ‘आरोग्य सेतु’ नाम का मोबाइल ऐप है।
ऑस्ट्रेलिया के संघीय स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने रविवार को बताया कि ‘कोविडसेफ’ ऐप महामारी से निपटने में अहम भूमिका निभा रहा है तथा कई देशों ने इसके सकारात्मक प्रभावों को समझने में रुचि दिखाई है। जब किसी में कोरोना वायरस संक्रमण का पता चलता है तो ऐप ऐसे अन्य लोगों का पता लगाता है जो पिछले तीन सप्ताह में उस व्यक्ति के संपर्क में करीब 15 मिनट या इससे अधिक समय तक रहे हैं।
सरकार के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की 2.6 करोड़ आबादी में कम से कम 40 प्रतिशत लोग इसका इस्तेमाल करें तो इस ऐप का उपयोग प्रभावी होगा। ऑस्ट्रेलिया में करीब 1.7 करोड़ मोबाइल फोन उपयोगकर्ता हैं। ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के 7,100 से अधिक मामले आए हैं और संक्रमण से अब तक 102 लोगों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App


