वाशिंगटन : अमेरिका के लास वेगास में एक संगीत समारोह के दौरान एक होटल में गोलीबारी करने वाला 64 वर्षीय हमलावर स्टीफन पैडॉक होटल मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद नेवाद में रिटायरमेंट कम्युनिटी में एक घर लेकर शांति से रह रहा था।
हमलावर का भाई एरिक पैडॉक ने फ्लोरिडा में पत्रकारों से कहा है कि उसका भाई अमीर था तथा वीडियो पोकर खेलने और नावों से घूमने तथा जुआ खेलने का शौकीन था। उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि उसके भाई कुछ बंदूकें थी जो वह आलमारी में रखता था, शायद उसके पास एक लंबी राइफल थी लेकिन वह स्वचालित हथियार नहीं था।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने स्टीफन के कुल 34 हथियार जब्त किये है। इनमें से 16 हथियार होटल से और 18 उसके घर मेसक्वाइट से जब्त किया गये हैं। इन हथियारों में से कुछ स्वचालित हथियार अथवा सेमी ऑटोमेटिक राइफल्स भी हैं। मेक्सक्वाइट शहर गोल्फर और जुआरी के लिए मशहूर है।
एरिक ने कहा कि उसका भाई शांत स्वभाव का था। उसने नेवादा हिल्स में घर लिया क्योंकि वहां जुआ वैध है। मध्य फ्लोरिडा में उमस के कारण वहां से नफरत करता था। उन्होंने कहा कि मेसक्वाइट पर वह अपनी महिला दोस्त के साथ रहता था लेकिन गोलीबारी के समय वह महिला टोक्यो में थी।
लास वेगास की पुलिस ने कहा कि महिला के वापस यहां आने पर उससे भी पूछताछ की जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि महिला का इस हमले से कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने कहा कि पैडॉक के पिता बैंक लुटेरे थे जो एफबीआई की वांछितों की सूची में शामिल थे। हालांकि स्टीफन पैडॉक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।


Download Android App
Download iOS App








