लुधियाना, सुनीलराय कामरेड : दशहरा उत्सव के दौरान पंजाब के लुधियाना जिले में खालिस्तानी आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा के 7 आतंकियों को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफतार किए जाने के उपरांत 4 और संदिगध आतंकियों को काबू किया गया है। पुलिस के मुताबिक जिन 7 आतंकियों को लुधियाना पुलिस ने पंजाब काउंटर इंटेलिजेंसी के साथ सांझे आप्रेशन में चंडीगढ़ से विशेष योजना के तहत गिरफतार किया था, उनको ज्यूडिशयल रिमांड पर लिए जाने के उपरांत हुई पूछताछ के आधार पर इन चारों संदिगध शक्सों को काबू किया गया है। जिक्रयोग है कि जिन 7 सदस्यों को पुलिस ने गिरफतार किया था, उनसे खतरनाक हथियार और गोलाबारूद भी जबत किया गया था। लुधियाना पुलिस आयुक्त आरएन ढोके के मुताबिक यह समूह खालिस्तानी विचारधारा और कटटरपंथी सिख संगठनों का विरोध करने वाले और इनके खिलाफ लिखने और बोलने वालों को खत्म करने की योजना पर सोशल मीडिया के द्वारा कदम बढ़ा रहा था। फिलहाल पुलिस के मुताबिक गिरफतार किए गए एक दर्जन के करीब इन आतंकियों के तार सात समुद्र पार इंगलैंड में बैठे आतंकी सुरिंद्र सिंह बब्बर से जुड़े है और वह इन सदस्यों को पैसे के साथ-साथ हथियार भी मुहैया करा रहा था। फिलहाल पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, यह सभी आतंकी किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इन सभी सवालों को जानने के लिए पुलिस ने जयूडिशयल से पुलिस रिमांड पर लिए गए आतंकियों को कड़ाई से पूछताछ शुरू की है।
लुधियाना में बब्बर खालसा के 4 और संदिगध आतंकी गिरफ्तार
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



