ली छ्यांग ने आर्थिक स्थिति के विशेष पर संगोष्ठी आयोजित की

Summary :

बीजिंग, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 10 अप्रैल को आर्थिक स्थिति के विषय पर विशेषज्ञों और उद्यमियों के साथ संगोष्ठी आयोजित की और उनके सुझाव सुने। इस मौके पर विशेषज्ञों और उद्यमियों ने कहा कि इस साल की पहली तिमाही में चीन में आर्थिक स्थिति अच्छी कायम रही। कुछ सूचकांक अनुमान से अच्छे हैं। हालांकि, बाहरी प्रभाव से आर्थिक विकास में चुनौती आई, लेकिन समग्र नीति ने इसका मुकाबला किया और उच्च गुणवत्ता वाले विकास की शक्ति लगातार इकट्ठा हुई। विशेषज्ञों और उद्यमियों ने आर्थिक लचीलापन बढ़ाने, विकास का आधार मजबूत करने और आर्थिक विकास बढ़ाने पर…

बीजिंग, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 10 अप्रैल को आर्थिक स्थिति के विषय पर विशेषज्ञों और उद्यमियों के साथ संगोष्ठी आयोजित की और उनके सुझाव सुने।

इस मौके पर विशेषज्ञों और उद्यमियों ने कहा कि इस साल की पहली तिमाही में चीन में आर्थिक स्थिति अच्छी कायम रही। कुछ सूचकांक अनुमान से अच्छे हैं। हालांकि, बाहरी प्रभाव से आर्थिक विकास में चुनौती आई, लेकिन समग्र नीति ने इसका मुकाबला किया और उच्च गुणवत्ता वाले विकास की शक्ति लगातार इकट्ठा हुई। विशेषज्ञों और उद्यमियों ने आर्थिक लचीलापन बढ़ाने, विकास का आधार मजबूत करने और आर्थिक विकास बढ़ाने पर सुझाव पेश किए।

विशेषज्ञों और उद्यमियों के भाषण सुनने के बाद ली छ्यांग ने कहा कि इस साल से बाहरी स्थिति और जटिल बनी रही। शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी की केंद्रीय समिति के मजबूत नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों के सरकारी विभागों ने और सक्रिय समग्र नीतियों का कार्यान्वयन किया। आर्थिक विकास मजबूत बना हुआ।

ली छ्यांग ने कहा कि पार्टी के निर्णय और योजना के अनुसार सभी कार्यों का ठोस कार्यान्वयन करना होगा, ताकि आर्थिक विकास का अच्छा रुझान मजबूत हो सके। समग्र नीति की दक्षता उन्नत होकर नीतिगत समर्थन और सुधार व नवाचार पर कायम रहना होगा। इसके अलावा, सेवा उद्योग का श्रेष्ठ विकास बढ़ाने के साथ एआई से जुड़े व्यवसायियों का विकास भी गहराना होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

डीकेपी/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.