लंदन : कोरोना वायरस अब पूरी दुनिया में फैल चुका है। इस वायरस को दुनिया महामारी घोषित कर चुकी है क्यूंकि इस वायरस से दुनिया में भारी संख्या में लोग बीमार हो गए हैं और इस महामारी से पूरी दुनिया में अभी तक 5000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
ब्रिटिश सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार ने मंगलवार को कहा कि प्रति 1000 मामलों में एक मरीज की मौत की प्रत्याशित मृत्युदर के आधार पर यह अनुमान लगाना तार्किक है कि 55000 लोग कोविड- 19 से संक्रमित हों।
संसदीय स्वास्थ्य समिति की बैठक में जब उनसे पूछा गया कि क्या अनुपात के आधार पर ‘संभवत 55000 मामले हो सकते हैं तो मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार पैट्रिक वालेंस ने कहा कि ‘करीब करीब इतना होना तर्कसंगत अनुमान है। ’उन्होंने कहा कि लेकिन इस मॉडल को ज्यादा सटीक नही माना जा सकता ।


Download Android App
Download iOS App



