नेपाल की राजधानी काठमांडू में कम तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन भूकंप से लोग दहशत में आ गए और अपने अपने घरों से बाहर निकल गए ।
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका झटका काफी महसूस किया । भूकंप से अभी तक किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप केंद्र से मिली सूचना के अनुसार तडके दो बज कर चार मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गयी । इसका केंद्र गंगाबू इलाके के उत्तर में था ।


Download Android App
Download iOS App



