जम्मू & कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में आज एक वाहन के गहरी खाई में पलटने से दो छात्रओं की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में रोबिया नाम की छात्रा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी तथा 10 अन्य लोग घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मुकद्दस राशिद नाम की छात्रा की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि घायलों में चार की स्थिति नाजुक बनी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



