राजस्थान कार्मिक विभाग ने 10 IAS तथा 124 RAS अधिकारियों के किये तबादले

Summary :

NULL

राजस्थान कार्मिक विभाग ने कल देर रात एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के दस अधिकारी और राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 124 अधिकारियों के तबादले किए है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत चौथी राम मीणा को अलवर जिला परिषद के सीईओ, कानाराम को अलवर नगर विकास न्यास को सचिव, लोकबंधु को हनुमानगढ के रावतसर में एसडीएम, नीलाभ सक्सेना को श्रीगंगानगर के साधु शहर एसडीओ, निशांत जैन को कोटड़ा (उदयपुर) में एसडीएम और पदेन्न उप परियोजना अधिकारी नियुक्त किया है।

इसी तरह सुशान्त यादव को बाड़मेर के बुढ़ामलानी में एसडीएम, सौरभ स्वामी को प्रतापगढ़ में पीपलखुड़ (प्रतापगढ़) एसडीएम, पूजा कुमारी प्रार्थ को गढ़ी (बांसवाढ़ा) के एसडीएम, इंद्रजीत यादव को खींवसर (नागौर) के एसडीएम और अंजलि राजोरिया को गोगूंदा (उदयपुर ) में एसडीएम लगाया गया है।

इसी तरह 124 आरएएस में महेन्द, सोनी को राजस्व विभाग में संयुक्त शासन सचिव, उज्जवल राठौड को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) में अतिरिक्त आयुक्त, उमरद्दीन खान को राजस्थान पथ परिवहन निगम में कार्यकारी निदेशक, रामदेव गोयल को सीईओ जिला परिषद चितौडग़ढ़, मेघराज ङ्क्षसह रत्नू को राजस्थान पथ परिवहन निगम ईडी, तारा चंद मीणा को सवाई माधोपुर में सचिव नगर विकास न्यास बनाया गया है।

Desk Team