अब इतना बदल गयी है मुमताज पहचानना हुआ बेहद मुश्किल

Summary :

NULL

बॉलीवुड की बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री मुमताज ने एक से एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। मुमताज 70साल की हो गई है। उनकी एक्टिंग और उनकी खूबसूरती के आज भी लाखों दीवाने हैं उनके। सोशल मीडिया पर मुमताज की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें देख कर उन्हें शायद कोई पहचान नहीं पाएगा।

अपने समय की बला की खूबसूरत दिखने वाली मुमताज को आज पहचान बहुज मुश्किल सा हो गया है। समय ने मुमताज को बहुत चेंज कर दिया है। और उनकी बढ़ती उम्र का भी उनकी खूबसूरती पर काफी असर पड़ा है। खबरों के मुताबिक हाल ही में मुमताज को लंदन में देखा गया है।

और उस वक्त से ही मुमताज की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में वह बिल्कुल बदली हुई दिखाई दें रहीं हैं। आपको बाता दें कि मुमताज राजेश खन्ना के बहुत करीब थीं।

उन्होंने राजेश खन्ना के साथ तकरीबन 10 फिल्मों में काम किया। और मुमताज की जोड़ी सबसे ज्यादा राजेश खन्ना के साथ पसंद की जाती थी।

मुमताज और राजेश खन्ना ने 60-70 के दशक में बहुत सी ऐसी फिल्में की हैं जिन फिल्मों के गाने लोग आज भी शॉक से गुनगुनया करते हैं। मुमताज लंदन में ही रहने लग थी अभी फिलहाल वह ब्रेस्ट कैंसर की वजह से काफी तकलीफ में हैं। मुमताज ने करीब 13 साल की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था।

उसके बाद 60 के दशक आते-आते मुमताज ने कई स्टंट फिल्मों में भी काम किया। जिनमें उनके हीरो की भूमिका दारासिंह ने निभाई। शुरूआत में मुमताज को केवल बहन या फिर साइड आर्टिस्ट के रोल ज्यादा मिलते थे।

ये फिल्में सुपरहिट साबित: दारा सिंह के साथ मुमताज ने जिन फिल्मों में काम किया उनमें हरकुलेस, फौलाद, वीर भीम सेन, सैमसन, टार्जन कम टू दिल्ली, आंधी और तूफान, सिकन्दरे-आजम, टार्जन एंड किंगकांग, रूस्तमे हिंद, राका, बॉक्सर, जवान मर्द, डाकू मंगल सिंह और खाकान शामिल है। इनमें से कई फिल्में टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी, लेकिन कामयाबी का श्रेय दारासिंह को दिया गया

मुमताज की आखिरी फिल्म आइना सन 1977 में आई थी। इसके बाद सीधा मुमताज ने 1990 में फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म आंघिया के साथ वापसी किया।

Desk Team