राज ठाकरे ने रेलवे के खिलाफ निकाला मार्च , पुलिस ने नहीं दी इजाजत

Summary :

NULL

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) सुप्रीमो ने मुंबई मेट्रो स्टेशन से चर्चगेट स्टेशन तक रेलवे के खिलाफ मार्च निकाला है। बता दे कि मुंबई में आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता जमकर विरोध कर रहे हैं। कार्यकर्ता सड़कों पर निकल आए हैं। ये मुंबई के एल्फिंस्टन स्टेशन समेत कई अन्य स्टेशन्स पर मौजूद सुविधाओं के अभाव को लेकर विरोध जता रहे हैं। मनसे द्वारा पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के नेतृत्व में मेट्रो थिएटर से लेकर चर्चगेट महारैली निकाली जा रही है।

वही आपको बता दे कि मुंबई पुलिस की ओर से इसकी इजाजत नहीं मिली है इसके बावजूद वे वेस्टर्न रेलवे हेडक्वॉटर पहुंचे हैं। इससे पहले इजाजत न मिलने पर मनसे नेता और कार्यकर्ता नाराज दिख रहे थे। पार्टी के नेता नितिन सरदेसाई ने कहा कि रेल प्रशासन के खिलाफ की जाने वाली रैली को पार्टी पूरा करके रहेगी।

ठाकरे का ये मार्च मुंबई मेट्रो स्टेशन, मेट्रो सिनेमा के रास्ते चर्चगेट स्टेशन तक जाएगा। बताया जा रहा है कि ठाकरे आला अधिकारियों से मिलकर उनके सामने लोगों की दलीलें रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुंबई के एल्फिंस्टन स्टेशन और परेल के बीच बने फुट ओवर ब्रिज पर हादसा हो गया था। जिसमें बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद राज ठाकरे ने अपना विरोध जताते हुए कहा था कि रेलवे को यात्री सुविधाओं की ओर ध्यान देना चाहिए।

Desk Team