फ्रांस के पुन: निर्वाचित राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों पर बुधवार को उत्तरी पेरिस के एक वेतनभोगी-वर्गीय क्षेत्र के दौरे के दौरान टमाटर की एक थैली से हमला किया गया, जिससे वह बाल-बाल बच गए।
सर्गी शहर में टहलते वक्त हुआ हमला
द गार्जियन ने बताया कि रविवार को मतदान के बाद पहली बार जनता के बीच पहुंचे श्री मैक्रों पैरिस के उत्तर-पूर्व में स्थित सर्गी शहर में टहलते हुए लोगों से हाथ मिला रहे थे व सेल्फी खिंचवा रहे थे। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने उन्हें बधाई दी, हालांकि कुछ लोगों ने नौकरी ढूंढने में मदद भी मांगी। कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान श्री मैक्रों पर टमाटर की एक थैली से हमला किया गया जिससे वह बाल-बाल बच गए।एलिसे पैलेस ने कहा कि श्री मैक्रों की यात्रा का उद्देश्य ‘‘लोगों की चिंताओं, अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को सुनना था।
गौरतलब है कि श्री मैक्रों इस हफ्ते धुर-दक्षिणपंथी उम्मीदवार सुश्री मरीन ली पेन को हराकर लगातार दूसरी बार फ्रांस के राष्ट्रपति बन गए। श्री मैक्रों को 58.5 प्रतिशत वोट हासिल हुए जबकि सुश्री ली पेन को 41.5 प्रतिशत वोट ही हासिल हुए। श्री मैक्रों पर हालांकि, लोगों की समस्याओं को नहीं समझने का आरोप है।


Download Android App
Download iOS App



