जम्मू कश्मीर प्रशासन ने तेजाब हमले की एक पीड़िता को बृहस्पतिवार को श्रीनगर जिले की सरकारी वकील नियुक्त किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी।
कानून व न्याय विभाग ने जारी किया आदेश
तेजाब हमला पीड़िता अधिवक्ता सेहर नाजिर को श्रीनगर जिले का सरकारी वकील नियुक्त किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि इस सिलसिले में एक आदेश कानून, न्याय और संसदीय कार्य विभाग ने जारी किया है। आदेश में कहा गया है, ‘‘सरकार ने अधिवक्ता सेहर नाजिर को श्रीनगर की अधीनस्थ अदालतों में सरकारी मुकदमे लड़ने के लिए वकील नियुक्त किया है।
आदेश में कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ अपराध पीड़िताओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित करना, उनके पुनर्वास और विकास के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना तथा समाज में उनके लिए एक सम्मानित जगह बनाना है।


Download Android App
Download iOS App



