दुनिया के किसी न किसी कोने में कोई न कोई हादसा आए दिन होता ही रहता है, लेकिन उस हादसे में जब लोगों की जिंदगी तबाह हो जाती है, तो वो पल काफी भयावह होता है। ऐसा ही हुआ कुछ पश्चिमी तुर्की में एक राजमार्ग पर रविवार को यात्री बस के पलट जाने से उसमें सवार 14 लोगों की मौत हो गई।
बलीकेसिर प्रांत के गवर्नर कार्यालय ने बताया कि दुर्घटना में 18 लोग जख्मी भी हुए हैं जिनका पांच अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसने बताया कि हादसा स्थानीय समयनुसार सुबह चार बजकर 40 मिनट पर हुआ। कार्यालय ने बताया कि आपात सेवा के कर्मी मौके पर पहुंचे, जहां 11 लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। घटना की और जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी है।

वहीं, दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी का कहर लगातार जारी है, पुरे विश्व में संक्रमितों के मामले बढ़कर 20.2 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 42.8 लाख से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। अभी तक 4.37 अरब से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।
ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए हैं। रविवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामलों, मरने वालों की संख्या और टीकाकरण की संख्या क्रमश: 202,183,140, 4,285,440 और 4,376,808,997 है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 35,738,154 और 616,713 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

Download Android App
Download iOS App