सिडनी : आस्ट्रेलिया के सिडनी से कुआलालम्पुर जा रहे मलेशियाई एयरलाइंस के एक यात्री विमान को तकनीकी खराबी के कारण मध्य आस्ट्रेलिया के एक हवाई अड्डे पर कल आपात स्थिति में उतारा गया। विमान के सभी 224 यात्री सुरक्षित हैं। बीबीसी के अनुसार यात्री विमान में जोरदार कंपन होने से यात्रियों में सिहरन दौड़ गई थी और कुछ यात्री रोने भी लगे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लाइट संख्या एमएच 122 यात्रियों को सिडनी से लेकर कुआलालम्पुर जा रही थी और इसी दौरान रास्ते में इसमें तेज कंपन होने लगा और तेज आवाजें आने लगी। बीबीसी के अनुसार विमान में जोरदार कंपन होने से यात्रियों में सिहरन दौड़ गई थी और कुछ यात्री रोने भी लगे थे। मलेशिया एयरलाइंस के अनुसार यात्री विमान को तकनीकी कारणों से निकट के एलिस स्प्रिंग्रस हवाई अड्डे पर उतारा गया। एक यात्री संजीव पांडेव के अनुसार यह काफी जोर जोर से हिल रहा था और इससे आने वाली आवाजें भी तेज होती चली गई जो वाकई काफी भयभीत करने वाले क्षण थे।
इसके बाद विमान स्टाफ ने सभी यात्रियों को आपात स्थितियों से तैयार रहने को कहा और आवश्यक उपकरण तथा सामग्री भी उपलब्ध करा दी थी और फिर इसे निकट के हवाई अड्डे पर उतार लिया गया। एयरलाइंस ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



