भारत की नवकीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य प्राप्ति के लिए कई देशों का बनाया गठबंधन: अमेरिका

Summary :

अमेरिका के बाइडन प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ने 2030 तक करीब 450 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने में भारत की मदद के लिए कई देशों का एक गठजोड़ बनाया है।

अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ने 2030 तक करीब 450 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने में भारत की मदद के लिए कई देशों का एक गठजोड़ बनाया है। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने में करीब 600 अरब डॉलर की लागत आएगी।
जलवायु विषयों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के विशेष दूत जॉन केरी ने कहा कि अमेरिका ने इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने में कोष के जरिए भारत की मदद करने को इच्छुक कई देशों का एक समूह बनाया है। उन्होंने विश्व के शीर्ष ऊर्जा सम्मेलन आईएचएस सीईआरए विक के दौरान यह कहा।

Desk Team