Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज भारत पहुंच गए है और 4 दिन तक अलग अलग शहरों का दौरा करेंगे। आज 14 साल बाद अमेरिकी राजनायिक की कोलकाता यात्रा है। इस दौरान मार्को रुबियो ने अपनी यात्रा की शुरुआत कोलकाता से की और आते ही उन्होंने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ का भी दौरा किया। इस पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि ऐसा समय हमें याद दिलाते हैं कि अमेरिका-भारत की साझेदारी न केवल मजबूत नीतियों पर टिकी है, बल्कि कई भावना पर भी आधारित है।
विदेशी चंदे पर लगाया था बैन

‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ को मदर टेरेसा द्वारा स्थापित किया गया था और यह एक कैथोलिक धार्मिक संस्था है, जहां गरीबों, बीमारों और बेसहारा लोगों की सेवा की जाती है। लेकिन इस संस्था को लेकर विवाद सामने आया था जब विदेशी चंदे पर भारत सरकार ने कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। बता दें कि साल 2021 के अंत में भारत सरकार ने ‘प्रतिकूल इनपुट्स’ का बयान देते हुए कहा FCRA लाइसेंस के Renew करने पर रोक दिया था।
मार्को रुबियो का कोलकाता दौरा

रूबियो का कोलकाता दौरा भारत के उनके चार-दिवसीय आधिकारिक दौरे की शुरुआत है। पिछले साल पदभार संभालने के बाद मार्को रूबियो की यह पहली भारत यात्रा है। वह आज सुबह कोलकाता पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अमेरिकी विदेश मंत्री इस दौरे के दौरान आगरा और जयपुर सहित भारत के कई शहरों की यात्रा करेंगे।
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि मार्को रूबियो दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब अमेरिका और भारत बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच रणनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर सहयोग को और गहरा करने की कोशिश कर रहे हैं।
क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक
PM मोदी से मुलाकात के बाद वह टॉप अमेरिकी राजनयिक भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ चर्चा में शामिल होंगे। इसके बाद वे मंगलवार को दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे, जिसमें भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री एक साथ आएंगे। बता दें कि यह क्वाड बैठक 26 मई को नई दिल्ली में होनी है, जहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी की मेजबानी करेंगे।


Download Android App
Download iOS App




