पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचसी) में एक याचिका दायर कर अपना नाम एक्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) से हटाने की मांग की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता ने शनिवार को दायर अपनी याचिका में तर्क दिया कि उनका नाम बिना किसी सूचना के ईसीएल में डाला गया और उन्हें 20 अगस्त, 2018 को एक ज्ञापन के माध्यम से सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया था।
दिल्ली आग : CM केजरीवाल ने मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान
मरियम वर्तमान में चौधरी शुगर मिल्स (सीएसएम) भ्रष्टाचार मामले में जमानत पर रिहा है, जिसमें वह एक संदिग्ध है, लेकिन उनका नाम नो-फ्लाई लिस्ट में बना हुआ है। उनके पिता ने पिछले महीने लंदन की यात्रा की। सरकार और अदालतों ने उन्हें चिकित्सा आधार पर विदेश जाने की अनुमति दी थी। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा सुप्रीम कोर्ट में सीएसएम मामले में मरियम को जमानत देने के लाहौर हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दिए जाने के एक दिन बाद यह सामने आया है।


Download Android App
Download iOS App



