सैन्य सहयोग को मजबूती देने मैटिस वियतनाम पहुंचे

Summary :

देशों के बीच उच्च स्तरीय अधिकारियों की कई बैठकें हुई हैं और विमानवाहक पोत यूएसएस कार्ल विंसन की ऐतिहासिक वियतनाथ यात्रा भी शामिल है। 

अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस मंगलवार को यहां पहुंचे। मैटिस यहां दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को मजबूत बनाने के लिए अपने वियतनाम समकक्ष से मुलाकात करेंगे। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, मैटिस ने मीडिया से कहा कि वियतनाम रक्षा क्षेत्र में अमेरिका के एक साझेदार के रूप में उभर रहा है।

मैटिस जनवरी में हनोई आए थे। साल में वह दूसरी बार यहां आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह दौरा अमेरिका की योजना का हिस्सा है, जिसके तहत वह दक्षिणी चीन सागर में चीन की बढ़ती आक्रामकता पर नियंत्रण पाना चाहता है। साथ ही अन्य क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से सामना करने के लिए रक्षा सहयोग नेटवर्क में वियतनाम को शामिल करना चाहता है।

ब्रुनेई, फिलीपींस, मलेशिया और ताइवान के साथ वियतनाम और चीन, दक्षिण चीन सागर इलाके की संप्रभुता संबंधी विवाद में शामिल हैं। यह मुद्दा दक्षिणपूर्व एशिया में मुख्य टकरावों में से एक है। मंत्री अमेरिकी के पूर्व हवाईअड्डे बिएन होआ का भी दौरा करेंगे। अमेरिका और वियतनाम के बीच सैन्य सहयोग हालिया वर्षो में मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय अधिकारियों की कई बैठकें हुई हैं और विमानवाहक पोत यूएसएस कार्ल विंसन की ऐतिहासिक वियतनाथ यात्रा भी शामिल है।

Desk Team