अमेरिकी रक्षा सचिव जेम्स मैटिस और नौसेना संचालन प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन को भेजे गए दो मेल्स में रिसन (जहर) के अंश पाए गए हैं। डिफेंस न्यूज ने यह जानकारी दी। मामले की जांच कर रहे संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) द्वारा मंगलवार को प्रारंभिक जांच में पाए गए जहर (रिसन) के अंश की पुष्टि के लिए दूसरी जांच किए जाने की उम्मीद है।
एरंड के बीजों में पाया जाने वाला रिसन पाउडर, गोली, झाग या एसिड के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसको निगल लेने से मतली, उल्टी, पेट में आतंरिक रक्तस्त्राव जैसी समस्या हो सकती है और जान भी जा सकती है।
पेंटागन के प्रवक्ता कर्नल रॉबर्ट मैनिंग ने एक बयान में कहा, ‘सोमवार को पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी को मेल स्क्रीनिंग के दौरान एक संदिग्ध पदार्थ का पता लगा।’ उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग फैसिलिटी पर पाए सभ सभी यूएसपीएस मेल वर्तमान में अलग हैं और पेंटागन के कर्मचारियों को कोई खतरा नहीं है। पेंटागन के प्रवक्ता क्रिस शेरवुड ने कहा, ‘संदिग्ध पदार्थ के रिसिन होने का संदेह है।’


Download Android App
Download iOS App


