पश्चिम मैक्सिको के जलिस्को राज्य के अल साल्टो शहर में पुलिस और सशस्त्र बलों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए हैं। इसकी जानकारी राज्य के गवर्नर एनरिक अल्फारो ने दी। अल्फारो ने गुरुवार को ट्विटर के जरिए बताया कि मरने वालों में चार पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
अल्फारो ने कहा, “अल साल्टो पुलिस और राज्य पुलिस ने घर में छिपे हुए हथियार की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कल आठ अपराधियों को मार गिराया और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।” राज्यपाल ने कहा, “दुर्भाग्य से, अल साल्टो शहर के चार पुलिस अधिकारी ड्यूटी के दौरान मारे गए।”
समाचार एजेंसी की मुताबिक, मार्च में, राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (सेडेना) ने हत्याओं के बढ़ते मामलों के चलते राज्य में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी को मजबूत करने को लेकर कदम उठाए। हिंसा ग्रस्त जलिस्को में सैनिकों को तैनात किया गया। जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल 2010 में सिनालोआ कार्टेल के एक सेल के रूप में उभरा। जेलिस्को अब कम से कम सात मैक्सिकन राज्यों के साथ-साथ मैक्सिको सिटी में भी मौजूद है।


Download Android App
Download iOS App


