अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मामले के मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर ईरान और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। अमेरिकी विदेश विभाग ने यह जानकारी दी।
एक रिपोर्ट के अनुसार, विदेश विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि पोम्पियो और शेख अब्दुल्ला ने ईरान के ‘अस्थिर व्यवहार’ से निपटने की जरूरत पर चर्चा की। बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने लीबिया के मौजूदा हालात और खाड़ी सहयोग परिषद की एकता के महत्व के बारे में भी बात की।
पिछले साल 2015 के ईरान परमाणु समझौते से एकतरफा बाहर निकलने के बाद, वाशिंगटन ने तेहरान पर कई प्रतिबंध लगा दिए, ताकि वह वार्ता पर लौटने के लिए मजबूर हो सके। हालांकि, ईरान ने सख्त रुख बनाए रखा है और अमेरिका के ईरान विरोधी कदमों का प्रतिकार करने का संकल्प लिया है।


Download Android App
Download iOS App



