नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे को उनके फिर से प्रधानमंत्री चुने जाने पर आज बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर बहुत उत्सुक हैं। आबे को कल संपन्न मध्यावधि चुनाव में अभूतपूर्व जीत हासिल हुई है। आबे के, एलडीएफ नेतृत्व वाले गठबंधन को संसद के निचले सदन में दो तिहाई बहुमत मिल गया है। मोदी ने ट्वीट किया है, मेरे प्रिय मित्र एआबेशिंजो को चुनाव में अभूतपूर्व जीत के लिए हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर भारत-जापान संबंधों को और मजबूत बनाने को उत्सुक हूं। मोदी और आबे के बीच संबंध बहुत अच्छे हैं और पिछले तीन वषो में दोनों नेताओं की कई बार भेंट हुई है। गुजरात में हाल ही में आयोजित एक वार्षिक सम्मेलन में आबे ने मोदी के साथ भाग लिया था।


Download Android App
Download iOS App



